Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) तौलीपाली कोल ब्लॉक के खिलाफ हजारों ग्रामीणों का उग्र चक्का जाम-झुका प्रशासन
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) तौलीपाली कोल ब्लॉक के खिलाफ हजारों ग्रामीणों का उग्र चक्का जाम-झुका प्रशासन

    By Vinod Mittal02/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा वनांचल क्षेत्र अंतर्गत तौलीपाली में प्रस्तावित कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा उरगा-हाटी मार्ग जाम हो गया। जानकारी के अनुसार चचिया चौक पर सुबह से शाम तक हजारों ग्रामीण डटे रहे और जोरदार नारेबाजी के साथ सड़क जाम कर दी। घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप्प रहा, वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और प्रशासनिक तंत्र हिल गया।
    ग्रामीणों ने स्पष्ट और दो टूक कहा कि “ग्राम सभा की अनुमति के बिना एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।” प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कोल ब्लॉक नीलामी के नाम पर उनकी जमीन, जंगल और जल स्रोतों को खतरे में डाला जा रहा है। उनका कहना था कि यह केवल खनन का मुद्दा नहीं, बल्कि उनके अस्तित्व, परंपरा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का सवाल है।
    इस कड़ी में चचिया चौक आंदोलन का केंद्र बना रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ तीखा आक्रोश जताते हुए कोल ब्लॉक नीलामी प्रक्रिया को तत्काल रद्द करने और क्षेत्र में किसी भी प्रकार के खनन व संभावित विस्थापन पर पूर्ण रोक लगाने की मांग रखी।
    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। लंबे गतिरोध और तीखी बहस के बाद प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया कि बिना ग्राम सभा प्रस्ताव के किसी भी प्रकार का खनन या विस्थापन कार्य नहीं किया जाएगा। प्रशासन के इस लिखित भरोसे के बाद ही देर शाम ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त करने की घोषणा की।
    धरना स्थल पर ग्रामीण नेता अभिमन्यु राठिया, चचिया सरपंच श्याम बरण गोपी राठिया, तौलीपाली सरपंच प्रतिनिधि महेत्तर राठिया तथा सरपंच महेंद्र राठिया ने मंच से कहा कि यह आंदोलन किसी एक ग्राम का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अस्मिता की लड़ाई है। उन्होंने ग्राम चचिया, तौलीपाली, लुदुखेत, धौराभाठा, कुदमुरा, कलगामार, कटकोना, कोलगा सहित आसपास के सभी ग्रामो से पहुंचे ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
    ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आश्वासन का पालन नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। तौलीपाली का यह उग्र प्रदर्शन जिले में खनन परियोजनाओं को लेकर गहराते असंतोष का बड़ा संकेत बनकर उभरा है। जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ग्रामीण अब निर्णायक संघर्ष के मूड में नजर आ रहे हैं।

    28 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दिव्य श्री हनुमंत कथा में उमड़ेगी भीड़
    Next Article कोरबा) दीवाल गिरने से घायल हुए डेढ़ वर्षीय बालक की हुई मृत्यु

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.