कोरबा (मंथन) कोरबा वनमंडल अंतर्गत करतला रेंज के ग्राम घोटमार में एक दंतैल हाथी की दस्तक हो गई है। ग्राम कुदमुरा के रास्ते अचानक दंतैल के आने से वन विभाग में हडक़प मच गया है। दंतैल की निगरानी को लेकर वन अमला मुस्तैद हो गया है। ग्राम घोटमार व आसपास के ग्राम में मुनादी करा कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
28 जुलाई / मंथन मित्तल



