कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत एमता नगर रेज में लोनर हाथी का आतंक कम होने का नाम ही नही ले रहा है। यहां के ग्राम बंजारी में बेकाबू हुए एक लोनर हाथी ने भारी उत्पात मचाया। इस दौरान लोनर ने एक के बाद एक चार घरों पर धावा बोलकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमें मकान मालिक व उसके परिवार की जान बाल-बाल बची। पिछले 24 घंटे के दौरान ग्राम में 6 लोागों के घरों को ढहा दिए जाने के कारण ग्रामीण थर्रा गए है। हालांकि हाथी मित्र दल तथा वन विभाग के कर्मचारी ग्राम में दिन रात मुनादी कराकर ग्रामीणोंं को सर्तक कर रहे है। साथ ही उसकी निगरानी में जुटे हुए है। बावजूद इसके लोनर हाथी उन्हें चकमा देकर ग्राम में प्रवेश कर रहा है। इतना ही नही उत्पात मचा लगातार घरों को क्षतिग्रस्त कर रहा है। लोनर हाथी ने पिछले 24 घंटे के दौरान 6 से अधिक घरों को तोडक़र ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दिया है। बताया जाता है कि लोनर हाथी रात्रि पहर एकाएक जंगल से निकला और ग्राम बंजारी में पहुंच जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार हाथी ने सबली बाई पति शिवधन, श्याम बाई पति अमीर, बुधवारों पति बुधराम सहित एक अन्य के घर को एक के बाद एक लगातार निशाना बनाते हुए ढहा दिया। इस घटना में घरेलू समान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पीडि़त ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर हाथी ड्यूटी में तैनात वन विभाग के कर्मचारी एवं हाथी मित्र दल के सदस्य बिना विलंब किए मौके पर पहुंच उत्पात मचा रहे लोनर कों नियत्रित करने के बाद जंगल की ओर खदेड़ा। तब ग्रामीणी ने राहत की सास ली इससे पहले इस लोनर ने दो घरों को ग्राम बंजारी में ढहा दिया था।
28 जुलाई / मंथन मित्तल



