कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डीडीएम रोड स्थित नीलकमल फर्नीचर के यार्ड में दो चोरों ने एयर कंडीशनर की चोरी कर ली। बाहरी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीरें रिकॉर्ड हो गयी। कोतवाली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई है।
जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल के डीडीएम रोड पर नीलकमल फर्नीचर का यार्ड है। जहा अर्धरात्रि दो चोर चोरी करने की नीयत से अंदर प्रवेश किए। उन्होंने बाहरी क्षेत्र से एयर कंडीशनर को चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि आसपास की इलाके में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरा की उपलब्धता के बावजूद चोरों ने परिचय देते हुए इस घटना को अंजाम दिया। कुछ घंटे बाद दुकान के संचालक को इस मामले की जानकारी हुई। सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चेक करने पर मालूम चला कि चोरों की संख्या दो थी जो यहां पर पहुंचे थे। उन्होंने आसपास के इलाके का जायजा लिया और फिर इस घटना का अंजाम देकर भाग गए।
दुकान संचालक ने बताया कि संबंध में कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि न्यूनतम वैल्यू के आधार पर ऐसे मामलों को ध्यान में रखा जाता है। हमारी कोशिश होगी कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर इस घटना की पड़ताल करेंगे जो लोग वीडियो में नजर आ रहे हैं, उनको जल्द पकड़ लेंगे।
19 मई / मंथन मित्तल



