Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ से उच्च शिक्षा की राह हुई आसान
    कोरबा

    (कोरबा) ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ से उच्च शिक्षा की राह हुई आसान

    By Vinod Mittal09/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) शिक्षा वह शक्ति है, जो किसी विद्यार्थी के वर्तमान को संवारकर उसके भविष्य को नई दिशा देती है। हर प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करने की क्षमता रखता है, लेकिन कई बार सीमित आर्थिक संसाधन उसकी राह को चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। ऐसे समय में सरकार की संवेदनशील पहल और समय पर मिला सहयोग विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बनता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाला यह सहयोग उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने के साथ उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार शिक्षा को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने और प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी सोच के अनुरूप आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि उनकी प्रतिभा को उचित अवसर मिल सके और वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
    इसी दिशा में कोरबा जिले में खनन प्रभावित क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करने की अभिनव पहल की गई है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) कोरबा कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ तैयार की गई है। योजना के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
    इसी क्रम में कलेक्टर श्री दुदावत ने योजना के तहत कोरबा जिले के दो विद्यार्थियों को 53,500-53,500 रूपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इनमें ग्राम नरईबोध निवासी विनय कुमार राठौर एवं ग्राम डगनियाखार निवासी सुश्री दिव्या शामिल हैं। उच्च शिक्षा के लिए मिली इस सहायता से दोनों विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई की राह आसान हुई है।
    सहायता राशि का चेक प्राप्त करते समय दोनों विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दी। उनके लिए यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में मिला एक मजबूत संबल है। सीमित संसाधनों के बीच मिली इस सहायता ने उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने और भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए नई ऊर्जा दी है।
    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के लिए मिला यह संबल आज उनके कदमों को मजबूती दे रहा है और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।

    01 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सीएसईबी कॉलोनी की सड़क पर गिरा विशाल पेड़-बाल-बाल बचे लोग
    Next Article (कोरबा) महतारी वंदन योजना से महिलाओ को मिल रहा आर्थिक संबल

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.