कोरबा (मंथन) कोरबा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत अधेड़ की पहचान बिलासपुर निवासी कृष्ण कुमार साहू 47 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जा रहा हैं की वह छह दिन पहले घर से निकला था। उसकी खोजबीन में परिजन जुटे हुए थे। उन्होंने थाना में गुमशुदगी में दर्ज कराई थी।
परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी मृत्यु किसी वाहन की चपेट में आने से हुई होगी। बुजुर्ग 28 जुलाई की सुबह उरगा थानांतर्गत तरदा के समीप घायलावस्था में मिला था। उसे संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया था, जहां दूसरे दिन इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। उसके शव को मर्च्युरी मे सुरक्षित रखा गया था। अस्पताल पुलिस ने कंट्रोल रूम के माध्यम से शिनाख्ति के लिए थाना चौकियों को सूचना दे दी थी। अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद परिजनों को अधेड़ के मृत होने की खबर मिली। वे अस्पताल पुलिस चौकी पहुंचे, जहां बिलासपुर में रहने वाली टामेश्वरी साहू ने मृतक की पहचान अपने पति कृष्ण कुमार साहू 47 वर्ष के रूप में की।
02 अगस्त / मंथन मित्तल



