Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दर्री क्षेत्र में सब स्टेशन बनकर तैयार-प्रगति पर वर्कशाप का निर्माण कार्य
    कोरबा

    (कोरबा) दर्री क्षेत्र में सब स्टेशन बनकर तैयार-प्रगति पर वर्कशाप का निर्माण कार्य

    By Vinod Mittal06/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सड़कों पर लगभग दो माह बाद दौड़ेगी 40 इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शहरवासियों को आधुनिक, सुरक्षित और प्रदूषणमुक्त यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी अगस्त माह से 40 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुरू किए जाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
    इसके लिए दर्री स्थित प्रतीक्षा बस स्टैंड परिसर में आवश्यक अधोसंरचना विकसित की जा रही है। बसों की चार्जिंग के लिए स्थापित किया जा रहा सब-स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है, जबकि बसों के रखरखाव व मरम्मत के लिए अत्याधुनिक वर्कशॉप का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। वर्तमान में शहर का विस्तार लगातार बढ़ रहा है। शहर से लेकर उपनगरीय क्षेत्रों तक प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। विद्यालय/महाविद्यालय के विद्यार्थी, निजी व शासकीय कर्मचारी, व्यापारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग लंबे समय से बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की मांग कर रहे थे। इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन से न केवल लोगों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा, बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी। इससे शहर में यातायात का दबाव घटने के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।
    कोरबा प्रदेश के उन प्रमुख शहरों में शामिल होने जा रहा है जहां बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यहाँ भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की योजना पर तेजी से काम किया गया है। दर्री बस स्टैंड परिसर को इस परियोजना का प्रमुख संचालन केंद्र बनाया गया है, जहां बसों की चार्जिंग, पार्किंग और रखरखाव की व्यवस्था विकसित की जा रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आवश्यक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्थापित सब-स्टेशन पूरी तरह तैयार है। इसके माध्यम से बसों को नियमित रूप से चार्ज किया जाएगा। वहीं निमार्णाधीन वर्कशॉप में तकनीकी जांच, सर्विसिंग और मरम्मत जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे बसों के संचालन में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा आने पर तत्काल समाधान किया जा सकेगा

    10 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोल ब्लॉक के खिलाफ ग्रामीण हो रहे लामबंद-ग्राम सभा के लिए जारी आदेश को निरस्त करने की मांग
    Next Article (कोरबा) जेनरेशन कंपनी प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ रैली निकाल किया प्रदर्शन-मुख्य अभियंता को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

    Related Posts

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    09/23/2026

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    09/23/2026

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    09/23/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/23/2026

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    * डीजे बंद कराने/ध्वनि कम करने की समझाइश के दौरान पुलिसकर्मी से गाली-गलौज करने का…

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) जमीन बंटवारे पर हुआ खूनी विवाद

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.