Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 अंतर्गत अध्यक्ष चुने गए नौशाद खान

    (कोरबा) विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यक्रम आहूत

    (कोरबा) सीएमएचओ ने संजीवनी एक्सप्रेस प्रबंधन को जारी किया नोटिस

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) उरगा-धरमजयगढ़ कॉरिडोर अंतर्गत रेल परियोजना में पहली बार किया गया विशेष अंडरपास को शामिल
    कोरबा

    (कोरबा) उरगा-धरमजयगढ़ कॉरिडोर अंतर्गत रेल परियोजना में पहली बार किया गया विशेष अंडरपास को शामिल

    By Vinod Mittal06/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 65 किमी में होंगे 6 एलीफेंट अंडरपास
    * हाथियों की आवाजाही होगी सुरक्षित
    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे लिमिटेड फेज-2 के तहत निर्माणाधीन उरगा-धरमजयगढ़ रेल कॉरिडोर में 6 जगहों पर स्पेशल एलीफेंट अंडरपास बनाया जाएगा। परियोजना का मकसद 65 किमी लंबे इस रेल मार्ग में हाथियों और अन्य वन्यजीवों के आवागमन को सुरक्षित बनाना है।
    बताया जा रहा हैं की वन विभाग के प्रस्ताव पर रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत लिए 26 अंडरब्रिज और 19 रेलवे अंडरब्रिज भी बनाए जा रहे हैं, जिसमें विशेष एलीफेंट अंडरपास भी शामिल हैं। उरगा से धरमजयगढ़ के बीच बिछाई जा रही 45 किमी लंबी रेल लाइन कोरबा जिले में आती है। यह करतला वन परिक्षेत्र का वह इलाका है, जहां हाथियों का प्रमुख रहवास और पारंपरिक आवागमन मार्ग है। वन विभाग के सर्वे के बाद इन 6 क्रिटिकल पॉइंट्स को चिह्नित किया गया है, जहां से हाथियों के झुंड अक्सर गुजरते हैं। इन्हीं जगहों पर कंक्रीट के अंडरपास बनाए जा रहे हैं ताकि रेल लाइन शुरू होने के बाद भी हाथियों का प्राकृतिक मूवमेंट बाधित न हो। ये पुल बीच में पड़ने वाले जंगल, नदी, नालों व सड़कों के कारण बनाए जा रहे हैं।
    * अंडरपास के आस-पास के रास्तों को दिया जाएगा प्राकृतिक रूप
    सर्वे के अनुसार जब हाथी करतला क्षेत्र से लौटते हैं, तो वे मुख्य रूप से ग्राम घिनारा और धसकामुड़ा जैसे वन क्षेत्रों के रास्तों का उपयोग करते हैं। इसके आस-पास के क्रिटिकल पॉइंट्स को भी चिह्नित कर अंडरपास तैयार किया जा रहा है, ताकि रेल लाइन बिछने के बाद भी हाथियों का प्राकृतिक आवागमन बाधित न हो। हाथियों को कृत्रिम कंक्रीट संरचनाओं से दूर रखने या भ्रमित होने से बचाने के लिए इन अंडरपास के आस-पास के रास्तों को प्राकृतिक रूप दिया जाएगा।
    * हाईवे की तर्ज पर ऊंचे और चौड़े होंगे अंडरपास
    इन अंडरपास मार्गों का डिजाइन सामान्य रेलवे अंडर ब्रिज जैसा न होकर, बड़े नेशनल हाईवे के एलीफेंट कॉरिडोर की तर्ज पर किया जा रहा है। इनकी ऊंचाई और चौड़ाई इतनी पर्याप्त रखी जा रही है, जिससे हाथियों का पूरा झुंड आसानी से पार हो सके।
    * ईस्ट रेल कॉरिडोर के बीच 2500 करोड़ का प्रोजेक्ट
    एजीएम, एसईसीआर विजय साहू ने जानकारी देते हुए बताया की ईस्ट रेल कॉरिडोर के बीच जंगल होने से वन्य जीवों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके लिए 2500 करोड़ की एक परियोजना बनाई गयी हैं। परियोजना पूरी होने के बाद हाथियों को आवागमन के लिए रेल लाइन को पार न करना पड़े, इस दिशा में निर्माण एजेंसी काम कर रही है।

    15 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़
    Next Article (कोरबा) एनटीपीसी-जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 अंतर्गत अध्यक्ष चुने गए नौशाद खान

    06/15/2026

    (कोरबा) विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यक्रम आहूत

    06/15/2026

    (कोरबा) सीएमएचओ ने संजीवनी एक्सप्रेस प्रबंधन को जारी किया नोटिस

    06/15/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/15/2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 अंतर्गत अध्यक्ष चुने गए नौशाद खान

    * दिनेश राज बने सचिव * सर्वाधिक मतों से कमलेश यादव संरक्षक निर्वाचित कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यक्रम आहूत

    (कोरबा) सीएमएचओ ने संजीवनी एक्सप्रेस प्रबंधन को जारी किया नोटिस

    (कोरबा) नीट की परीक्षा में 1500 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.