Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़
    कोरबा

    (कोरबा) हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़

    By Vinod Mittal06/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा वन मंडल अंतर्गत कुदमुरा रेंज के जिलगा परिसर में विचरण कर रहा 13 हाथियों का दल मांड नदी पार कर वापस धरमजयगढ़ के जंगलों की ओर लौट गया। हाथियों के क्षेत्र से बाहर जाने के बाद वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
    वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाथियों का यह दल दिन ढलने के बाद सक्रिय हुआ और कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जंगलों में कुछ समय तक विचरण करने के बाद मांड नदी को पार कर धरमजयगढ़ की ओर बढ़ गया।
    पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। कई ग्रामीणों के खेत जंगल के बीच स्थित होने के कारण उन्हें खेती-किसानी के लिए घर से बाहर निकलते समय खतरे का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में हाथियों के इलाके से बाहर जाने के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और वे अब अपने दैनिक कार्यों में जुटने लगे हैं।
    हालांकि खतरा पूरी तरह टला नहीं है। कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में अभी भी 48 हाथियों का बड़ा दल लगातार विचरण कर रहा है। यह दल अधिकांश समय पहाड़ी क्षेत्रों में रहता है, जिससे आमतौर पर ज्यादा दिक्कत नहीं होती। लेकिन कई बार कुछ हाथी दल से अलग होकर नीचे गांवों की ओर आ जाते हैं, जिससे वन अमले और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है।
    वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। विभाग का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या हाथियों की मौजूदगी की जानकारी तुरंत दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

    15 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) संकीर्ण पुलिया बन रही दुर्घटनाओं का कारण-हादसों से बढ़ी चिंता
    Next Article (कोरबा) उरगा-धरमजयगढ़ कॉरिडोर अंतर्गत रेल परियोजना में पहली बार किया गया विशेष अंडरपास को शामिल

    Related Posts

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    08/06/2026

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    08/06/2026

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    08/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/06/2026

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    कोरबा (मंथन) एनटीपीसी-कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल अंतर्गत आयोजित जूनियर बालक अंतर जिला…

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    (कोरबा) सर्वमंगला गार्डन में घुस पलटा कोयला लोड ट्रैलर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.