कोरबा (मंथन) 16 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथपुरी में विशाल और अद्भूत रथयात्रा निकलती है, इसके अलावा कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ एवं भारत भर में भगवान मधुसूदन के लिए रथयात्रा का आयोजन किया जाता है।
कोरबा के प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति, द इंटरनेशल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि. 3233सी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कोरबा एवं प्रदेशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि “महाप्रभु भगवान श्रीजगन्नाथ सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं वैभव प्रदान करें और मधुसूदन की कृपा सभी पर बनी रहे। यह पावन यात्रा हम सबके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का संदेश लाए और भगवान जगन्नाथ घर-घर पधारें। सुभद्रा और बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ की ऐसी कृपा हो, कि विश्व में शांति की स्थापना हो और सबका जीवन आनंदित और सुलभ बन सके।”
16 जुलाई / मंथन मित्तल



