Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा महिला पत्रकार समूह द्वारा किया जा रहा विशेष आयोजन

    (कोरबा) ट्रैलर की चपेट में आए तीन मवेशी-मवेशी मालिक का हुआ भारी नुकसान

    (कोरबा) नवविवाहिता की लाश को 3 दिन बाद कब्र खोद निकाल की जा रही जांच-पड़ताल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) राष्ट्रीय एकता शिविर में ग्राम बिंझरा की श्रद्धा पटेल ने बढ़ाया जिले का गौरव
    कोरबा

    (कोरबा) राष्ट्रीय एकता शिविर में ग्राम बिंझरा की श्रद्धा पटेल ने बढ़ाया जिले का गौरव

    By Vinod Mittal06/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * हरियाणा के हिसार में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में किया उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व
    * एनएसएस परिवार में खुशी का माहौल
    कोरबा (मंथन) राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ग्राम बिंझरा की स्वयंसेवक कुमारी श्रद्धा पटेल ने हरियाणा के हिसार में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में सहभागिता कर क्षेत्र, महाविद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। शिविर के सफल समापन के बाद श्रद्धा पटेल अपने गृह ग्राम बिंझरा आई, जहां उनके आगमन पर एनएसएस स्वयंसेवकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
    राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता, सामाजिक दायित्व और नेतृत्व क्षमता से जुड़े विविध कार्यक्रमों में सहभागिता की। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से अवगत कराया गया। शिविर में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए कुमारी श्रद्धा पटेल को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल श्रद्धा पटेल के लिए बल्कि संपूर्ण एनएसएस बिंझरा इकाई और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
    श्रद्धा पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय एकता शिविर में देश की विविध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को निकट से जानने एवं समझने का अवसर मिला। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के साथ संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान ने उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एनएसएस परिवार ने श्रद्धा पटेल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य युवाओं और स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी अवसर मिलने पर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं। शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने श्रद्धा पटेल को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    20 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) 44वीं बार रक्तदान किया रामायण सिंह मंझवार ने

    Related Posts

    (कोरबा) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा महिला पत्रकार समूह द्वारा किया जा रहा विशेष आयोजन

    06/20/2026

    (कोरबा) ट्रैलर की चपेट में आए तीन मवेशी-मवेशी मालिक का हुआ भारी नुकसान

    06/20/2026

    (कोरबा) नवविवाहिता की लाश को 3 दिन बाद कब्र खोद निकाल की जा रही जांच-पड़ताल

    06/20/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/20/2026

    (कोरबा) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा महिला पत्रकार समूह द्वारा किया जा रहा विशेष आयोजन

    * महिलाएं और बच्चे करेंगे सामूहिक योगाभ्यास कोरबा (मंथन) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर…

    (कोरबा) ट्रैलर की चपेट में आए तीन मवेशी-मवेशी मालिक का हुआ भारी नुकसान

    (कोरबा) नवविवाहिता की लाश को 3 दिन बाद कब्र खोद निकाल की जा रही जांच-पड़ताल

    (कोरबा) जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा सामूहिक योग साधना का भव्य आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.