कोरबा (मंथन) पाल समाज कोरबा के वरिष्ठ एवं प्रयाग होटल, कोरबा के संचालक स्वर्गीय बाबूलाल पाल के पिता सहदेव पाल का 105 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्र, पाल समाज सहित अंचल में शोक की लहर व्याप्त हैं।
सहदेव पाल के निधन को समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर समाज के लोगों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की शांत, सहज, सरल, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति के सहदेव पाल की अंतिम यात्रा शनिवार, 22 अगस्त को सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान पुराना बस स्टैंड, गौरी शंकर गली, कोरबा से निकलेगी। अंतिम यात्रा स्थानीय मुक्तिधाम, मोतीसागर पारा के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
21 अगस्त / मंथन मित्तल





