Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री बी.एल. पालीवाल स्मृति मल्टी जिम उन्नयन कार्य का शुभारंभ
    कोरबा

    (कोरबा) वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री बी.एल. पालीवाल स्मृति मल्टी जिम उन्नयन कार्य का शुभारंभ

    By Vinod Mittal05/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल प्रेस क्लब भवन में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री बी.एल. पालीवाल की स्मृति में स्थापित मल्टी जिम के उन्नयन कार्य का शुभारंभ नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत और नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रेस क्लब में मल्टी जिम के उन्नयन से पत्रकारों और आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने इसे स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती प्रियंका कौशल ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के सकारात्मक प्रयासों से जुड़ना भी पत्रकारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रेस क्लब कोरबा के इस पहल की प्रशंसा की।
    इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन एवं पंकज देवांगन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों एवं पत्रकार साथियों ने स्वर्गीय श्री बी.एल. पालीवाल की स्मृति में किए जा रहे इस कार्य को स्वस्थ समाज और सशक्त पत्रकारिता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
    इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और स्वस्थ तन एवं स्वस्थ मन के साथ ही वे लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में निरंतर बेहतर कार्य कर सकते हैं। प्रेस क्लब में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी जिम के उन्नयन से पत्रकार साथियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और वे अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक ऊर्जा के साथ कर सकेंगे।
    कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, पंकज देवांगन, रायपुर की वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका कौशल, कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार गेंदलाल शुक्ला, छेदीलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, रवि पी. सिंह, राजेश मिश्रा, कृष्णा राठौर, मनीष जायसवाल, राकेश वर्मा, कमलेश तिवारी, महिला पत्रकार भगवती भंडारी, आशा ठाकुर, प्रतिमा सरकार, दीपा नायर, देब्यंदू मृधा, कुश शर्मा, भोला केंवट, प्रदीप मिश्रा, गणेश सूर्यवंशी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय श्री बी.एल. पालीवाल के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को भी याद किया गया तथा उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    25 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वंदे छत्तीसगढ़ मीडिया (यू-ट्यूब) कार्यालय का शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) पति पर लगा डंडे और औजारों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या करने का आरोप-बांगो क्षेत्र में फैली सनसनी

    Related Posts

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    09/22/2026

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.