Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पति पर लगा डंडे और औजारों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या करने का आरोप-बांगो क्षेत्र में फैली सनसनी
    कोरबा

    (कोरबा) पति पर लगा डंडे और औजारों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या करने का आरोप-बांगो क्षेत्र में फैली सनसनी

    By Vinod Mittal05/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत बांगो थाना क्षेत्र के दमहामुड़ा अंतर्गत गांधी मोहल्ला में एक मादक द्रव्य पदार्थ के आदी पति पर मादक द्रव्य पदार्थ के क्रय करने हेतु पत्नी द्वारा पैसे नहीं देने पर अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर देने का आरोप लगा हैं। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी मिश्रित माहौल व्याप्त हैं।
    जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह लगभग 11:00 बजे घटित हुई हैं। बताया जा रहा हैं की कथित आरोपी पति अत्यधिक मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन का आदी है। आरोप हैं की वह अपनी पत्नी से मादक द्रव्य पदार्थ के क्रय करने हेतु पैसों की मांग कर रहा था। जब पत्नी ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया, तो वह अपना आपा खो बैठा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पति ने घर के आंगन में ही रखे डंडे और अन्य धारदार औजारों से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने के कारण तड़प-तड़प कर महिला की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
    बताया जा रहा हैं की दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड की खबर जैसे ही आस-पास के लोगों को लगी, गांधी मोहल्ला में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतका का लहूलुहान शव घर के आंगन में ही पड़ा रहा। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना बांगो थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बांगो थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता और साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस ने बिलासपुर से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी मौके पर बुलाया।
    इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद भी कथित आरोपी पति कहीं भागा नहीं, बल्कि वह घटनास्थल पर ही मौजूद रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसको हिरासत में ले लिया है।
    पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांगो पुलिस का कहना है कि कथित आरोपी पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस की संयुक्त जांच के बाद ही मामले का पूरा आधिकारिक ब्यौरा सामने आएगा। बहरहाल, मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन की लत के कारण एक महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा और एक हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह बिखर गया।

    25 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री बी.एल. पालीवाल स्मृति मल्टी जिम उन्नयन कार्य का शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) मनमानी पार्किंग यातायात पुलिस विभाग ने मालवाहकों पर की सख्ती

    Related Posts

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    09/22/2026

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.