Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अमृत 2.0 की वर्चुअल बैठक में बना भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन का रोडमैप
    कोरबा

    (कोरबा) अमृत 2.0 की वर्चुअल बैठक में बना भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन का रोडमैप

    By Vinod Mittal07/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ‘जल है तो कल है’ के संकल्प के साथ वैज्ञानिक एक्वीफर प्रबंधन और ‘कैच द रेन’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में भविष्य की जल सुरक्षा सुनिश्चित करने और भूजल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में कोरबा नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। नगर निगम के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अंतर्गत संचालित अमृत 2.0 के साइंटिफिक एक्वीफर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट एवं ‘कैच द रेन’ अभियान के संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में जल संरक्षण एवं सतत जल प्रबंधन के विभिन्न आयामों पर विस्तृत मंथन किया गया।
    बैठक में भूजल स्तर को संरक्षित करने, वर्षा जल संचयन को प्रभावी बनाने, वैज्ञानिक पद्धति से एक्वीफर प्रबंधन को लागू करने तथा शहरी क्षेत्रों में जल संसाधनों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण अभियानों को घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
    वर्चुअल बैठक में इस बात पर भी सहमति व्यक्त की गई कि बढ़ती आबादी और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वर्षा जल संचयन और भूजल संवर्धन के वैज्ञानिक उपायों को अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं समृद्ध जल संसाधनों का निर्माण किया जा सकता है।
    बैठक के दौरान विशेषज्ञों ने अमृत 2.0 के अंतर्गत संचालित एसएएम प्रोजेक्ट की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैज्ञानिक एक्वीफर प्रबंधन के माध्यम से भूजल स्रोतों की पहचान, संरक्षण एवं पुनर्भरण की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। वहीं ‘कैच द रेन’ अभियान के माध्यम से नागरिकों को वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को सहेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
    कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, अजय गोंड, सुरेंद्र दुबे, एल्डरमैन रितेश साहू सहित जनप्रतिनिधिगण एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण को जन-जागरूकता से जोड़ते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करने का आह्वान किया।
    * “हर बूंद अनमोल, जल संरक्षण बने जन-जन का संकल्प”
    बैठक में यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि यदि आज जल संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य की चुनौतियां और गंभीर हो सकती हैं। इसलिए समय की मांग है कि प्रत्येक नागरिक वर्षा जल संचयन, भूजल संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए।

    21 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नंद घर अभियान के विस्तार को अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और बिहार सरकार ने मिलकर दी ऐतिहासिक उड़ान
    Next Article (कोरबा) महापौर संजू देवी सिंह राजपूत का आयुष चिकित्सकों ने किया भव्य अभिनंदन

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.