Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नंद घर अभियान के विस्तार को अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और बिहार सरकार ने मिलकर दी ऐतिहासिक उड़ान
    कोरबा

    (कोरबा) नंद घर अभियान के विस्तार को अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और बिहार सरकार ने मिलकर दी ऐतिहासिक उड़ान

    By Vinod Mittal07/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और बिहार सरकार के बीच नंद घर अभियान के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस पहल से बिहार में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलने की उम्मीद है।
    वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस महत्वपूर्ण साझेदारी की जानकारी साझा करते हुए बिहार से अपने गहरे भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार केवल उनकी जन्मभूमि ही नहीं, बल्कि उन मूल्यों और संस्कारों की भूमि है, जिन्होंने उनके जीवन और व्यक्तित्व को दिशा दी है। ऐसे में बिहार के विकास में योगदान देना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है।
    श्री अग्रवाल ने कहा कि किसी भी बच्चे के जीवन के पहले छह वर्ष उसके संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण की नींव होते हैं। इसी सोच के साथ नंद घर मॉडल के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा, पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उनका उद्देश्य है कि बिहार का प्रत्येक बच्चा बेहतर अवसरों के साथ आत्मविश्वास से भरे भविष्य की ओर अग्रसर हो सके।
    उन्होंने महिलाओं को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि नंद घर अभियान केवल बच्चों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण, आजीविका के अवसर और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सशक्त बनाएगा। उनका मानना है कि जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।
    श्री अग्रवाल ने कहा कि बिहार में नंद घर अभियान का विस्तार सामाजिक परिवर्तन की एक नई शुरुआत है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को अपनी आगामी प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात भी कही। इस अवसर पर उन्होंने बिहार सरकार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संबंधित विभागों, जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी हितधारकों से इस जनकल्याणकारी अभियान को बिहार के गांव-गांव और हर कोने तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
    उल्लेखनीय है कि नंद घर पहल आधुनिक सुविधाओं से युक्त आंगनवाड़ी केंद्रों के विकास का एक अभिनव मॉडल है, जिसका उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा महिलाओं को कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। बिहार में इस पहल का विस्तार सामाजिक विकास, समावेशी प्रगति और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।

    21 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु सिमगा विद्यालय की छात्राओं ने एचपीवी वैक्सीन लगवाने का लिया संकल्प
    Next Article (कोरबा) अमृत 2.0 की वर्चुअल बैठक में बना भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन का रोडमैप

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.