कोरबा (मंथन) मीडियेशन एण्ड कॉसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 01 अगस्त से 31 दिसम्बर तक की अवधि में सम्पूर्ण भारतवर्ष में “मीडियेशन फॉर दि नेशन 3.0” का आयोजन किया जा रहा हैं।
मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार मीडियेशन फॉर दि नेशन 3.0 के सफल एवं सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु जिला न्यायायलय कोरबा व व्यवहार न्यायालय कोरबा, कटघोरा, पाली, करतला में राजीनामा योग्य सभी प्रकार के लंबित मामले एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु माननीय न्यायालयों द्वारा सूचना पत्र जारी किया जा रहा है तथा समस्त आमजन से अपील की गई है कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों को मध्यस्थता के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा या तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा, पाली, करतला में 07759228939, 07815250833, 07759279833 पर संपर्क कर सकते है।
27 अगस्त / मंथन मित्तल





