कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र पराशर के राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्यजनों ने श्री पराशर को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ता समुदाय के हितों की रक्षा एवं न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रविन्द्र पराशर का अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता अधिवक्ता परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।
19 अप्रैल / मंथन मित्तल



