* 60 फीट ऊंचाई से परसाखोला वॉटरफॉल से गिर रही जल धारा
कोरबा (मंथन) जारी अधिकृत जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में मानसून सीजन की बारिश का 86.2 प्रतिशत कोटा पूर्ण हो गया है। 24 घंटे में 11.2 मिलीमीटर औसत बारिश रिकार्ड की गई। अब तक 277.4 मिली मीटर औसत बारिश हो चुकी है।
बताया जा रहा हैं की 10 साल का औसत रिकार्ड 322 मिलीमीटर है। अभी भी 13.8 प्रतिशत बारिश की कमी है। पाली और पोड़ी-उपरोड़ा तहसील में औसत से 6 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को मौसम खुल रहा। अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 34 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से परसाखोला वॉटरफॉल की खूबसूरती बढ़ गई है। 60 फीट की ऊंचाई से गिर रही जलधारा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गयी हैं। लोग यहां बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं।
11 जुलाई / मंथन मित्तल



