Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) रानी धनराज कुँवर देवी शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर बढ़ रहा आमजन का भरोसा
    कोरबा

    (कोरबा) रानी धनराज कुँवर देवी शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर बढ़ रहा आमजन का भरोसा

    By Vinod Mittal07/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * शहर के साथ ग्रामीणों को भी मिल रही विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क चिकित्सा
    कोरबा (मंथन) रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबा शहर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए भी विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बनकर उभरा है। यहां मरीजों को त्वरित उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं और आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे निजी चिकित्सालयो के महंगे इलाज पर उनकी निर्भरता कम हुई है।
    कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्र में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसका लाभ कोरबा शहर के साथ-साथ आसपास के दर्जनों ग्रामो सहित उपनगरीय क्षेत्रों के नागरिक भी उठा रहे हैं।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केशरी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में योग्य चिकित्सकों द्वारा मौसमी बीमारियों, बुखार और सामान्य रोगों का उपचार किया जा रहा है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की देखरेख में गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच की सुविधा उपलब्ध है। हर मंगलवार और शुक्रवार को निःशुल्क सोनोग्राफी की जाती है, जबकि 24 घंटे सामान्य एवं सीजेरियन प्रसव की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
    इसके अलावा बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण, रक्त, मूत्र, मलेरिया, टायफाइड और शुगर सहित आवश्यक पैथोलॉजी जांच, निःशुल्क एक्स-रे, मलेरिया, डेंगू, टीबी तथा अन्य संक्रामक रोगों की जांच की सुविधा उपलब्ध है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को निःशुल्क उपचार एवं दवाइयां भी प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों के आवागमन के लिए महतारी एक्सप्रेस (102) की सुविधा भी उपलब्ध है।
    डॉ. एस.एन. केशरी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज का संवेदनशीलता और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के साथ उपचार किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से प्रसव, परिवार कल्याण एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए इस स्वास्थ्य केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

    02 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नगर निगम आयुक्त पहुंचे प्रेस क्लब
    Next Article (कोरबा) मूसलाधार बारिश में भी कर रहे दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन

    Related Posts

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    08/01/2026

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    08/01/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    08/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/01/2026

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    * 2 अगस्त को जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह * मेधावी छात्र-छात्राओं सहित…

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    (कोरबा) बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटे नाली स्लैब में धंसा मालवाहक वाहन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.