Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नवपदस्थ सीईओ संजय राय का जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत
    कोरबा

    (कोरबा) नवपदस्थ सीईओ संजय राय का जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत

    By Vinod Mittal07/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * विकास कार्यों में आएगी नई गति
    कोरबा (मंथन) जनपद पंचायत कोरबा के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) संजय राय का जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा जनपद क्षेत्र के विकास, ग्रामीण समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
    स्वागत समारोह के दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ कंवर, जनपद सदस्य रफ़ीक मेमन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि बलराम साहू, आशीष गांगुली, ग्राम पंचायत कछार के सरपंच प्रतिनिधि जगेश्वर सिंह कंवर, ग्राम पंचायत जामबहार के सरपंच उपन सिंह कंवर, ग्राम पंचायत धनगांव के सरपंच कलेश सिंह कंवर तथा ग्राम पंचायत सतरेंगा के सरपंच प्रतिनिधि थान सिंह कंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    जनप्रतिनिधियों ने नवपदस्थ सीईओ संजय राय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यशैली से जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
    इस अवसर पर सीईओ संजय राय ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।”
    कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकता एवं समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर सीईओ संजय राय ने गंभीरता से कार्य करने का आश्वासन दिया।
    नवपदस्थ सीईओ के स्वागत के साथ ही जनपद पंचायत कोरबा में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक प्रभावी रूप से पहुंच सकेगा।

    25 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भारतीय मजदूर संघ ने स्थापना दिवस मनाया धूमधाम से
    Next Article (कोरबा) जनपद पंचायत लेखापाल मनीष देवांगन का आकस्मिक निधन

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.