कोरबा (मंथन) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत कोरबा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच चोरी की बाइक बरामद की हैं। उक्त कार्यवाही में एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी पहले से ही जिला जेल कोरबा में निरुद्ध बताया जा रहा हैं।
पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में निवासी मुड़ापार, कोरबा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसनेने अपने एक साथी के साथ मिलकर कोरबा और रायगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। जांच में सामने आया कि वह सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। मौका देखकर हैंडल लॉक तोड़ दिया जाता था। इसके बाद मास्टर चाबी की मदद से बाइक स्टार्ट कर दोनों चोरी के वाहन लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें एक बाइक मानिकपुर क्षेत्र, दो कोतवाली क्षेत्र, एक उरगा थाना क्षेत्र तथा एक बाइक रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी की गई बताई जा रही हैं।
मामले में शामिल एक कथित आरोपी वर्तमान में एक अन्य मारपीट के प्रकरण में जिला जेल कोरबा में निरुद्ध बताया जा रहा हैं। उसके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार कथित आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले की विवेचना जारी है।
18 अगस्त / मंथन मित्तल





