Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पाली ब्लॉक के ग्राम महुआपानी में फ्लोराइड वाला जल पीने कई वर्षों से मजबूर लोग
    कोरबा

    (कोरबा) पाली ब्लॉक के ग्राम महुआपानी में फ्लोराइड वाला जल पीने कई वर्षों से मजबूर लोग

    By Vinod Mittal05/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * हो रहे बीमार
    कोरबा (मंथन) जल को जीवन का आधार कहा जाता है लेकिन जिले के पाली विकासखंड के ग्राम महुआपानी में यही जल लोगों के लिए बीमारी का कारण बन गया है। जानकारी के अनुसार कोरबा मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बसे इस ग्राम के ग्रामीण पिछले दो दशकों से फ्लोराइड युक्त जल पीने को मजबूर हैं, जिससे उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है।
    ग्राम में जल समस्या अब केवल सुविधा का मुद्दा नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया की यहां वर्षों से उपयोग हो रहा जल फ्लोराइड से प्रभावित है, जिसके कारण कई लोग दांत और हड्डियों की बीमारियों से ग्रसित हो चुके हैं। बच्चों में दांतों का पीला पड़ना और बुजुर्गों में हड्डियों की कमजोरी आम बात हो गई है। हालत यह है कि एक तरफ ग्राम में जल की कमी बनी हुई है वहीं जो जल उपलब्ध है, वह बीमारी बांट रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक न तो स्वास्थ्य विभाग की नियमित जांच हो पाई है और न ही शुद्ध जल की स्थायी व्यवस्था की गई है। कुछ साल पहले लगाए गए फ्लोराइड फिल्टर प्लांट भी अब या तो बंद हैं या गायब हो चुके हैं।
    जिला चिकित्सा अधिकारी के अनुसार इस वर्ष कोरबा जिले के पांचों ब्लॉकों के 59 ग्राम फ्लोराइड प्रभावित घोषित किए गए हैं, जहां दांत और हड्डियों से जुड़े 237 मरीज चिन्हित किए गए हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जहां भी सूचना मिलती है, वहां स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं।
    सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि जब समस्या वर्षों पुरानी है, तो अब तक इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं निकाला गया। क्या महुआपानी जैसे और भी ग्राम हैं जो प्रशासन की नजर से दूर हैं ? आंकड़ों और जमीनी हकीकत के बीच का यह अंतर कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल महुआपानी के ग्रामीण आज भी शुद्ध जल की आस में मजबूरी में वही जल पी रहे हैं, जो धीरे-धीरे उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है।

    17 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 5 दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न
    Next Article (कोरबा) लहराती रस्सी फंसी गले में-व्यवसायी घायल

    Related Posts

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    09/23/2026

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    09/23/2026

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    09/23/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/23/2026

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    * डीजे बंद कराने/ध्वनि कम करने की समझाइश के दौरान पुलिसकर्मी से गाली-गलौज करने का…

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) जमीन बंटवारे पर हुआ खूनी विवाद

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.