* केन्द्र के सामान महंगाई भत्ता की मांग
कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा की मासिक बैठक ओपन थियेटर घण्टाघर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव पारित करते हुए मांग की गई कि केंद्र के समान लंबित 2 प्रतिशत महंगाई राहत भत्ता तथा छठवें व सातवें वेतनमान का 32 व 27 माह का एरियर्स उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार शीघ्र भुगतान किया जाए।
बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष एस.एस. तोमर को शॉल व श्रीफल भेंट कर उनके दीघार्यु जीवन की कामना की गई। बैठक में डी.आर. सारथी, जी.पी. प्रजापति, आर.के. शर्मा, आर.के. वर्मा, के.आर. टण्डन, एस.के. विश्वास, टी.पी. चंद्रा, एन.के. नामदेव, सी.पी. साहू, अजय पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित रहे।
12 जुलाई / मंथन मित्तल



