कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में साईड लेने हॉर्न बजाने की मामूली बात पर बोलेरो चालक की सरेराह पिटाई कर देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उसकी इस हरकत से दहशत का माहौल निर्मित हो गया हैं। मुख्यमार्ग में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। किसी ने घटना का वीडियों तैयार कर लिया था, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को बीएनएस की धाराओं के अलावा धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।
12 जुलाई / मंथन मित्तल



