कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में एक बार फिर राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जमीन के रिकॉर्ड में भारी हेरफेर कर वास्तविक रकबे को 100 गुना तक बढ़ाने का आरोप लगाया गया हैं, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्यवाही करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जांच में खुलासा हुआ कि ग्राम करूमौहा में भू-अभिलेखों से छेड़छाड़ करते हुए कुछ खसरा नंबर का रकबा बढ़ाया गया, यह बदलाव बिना किसी वैध आदेश के ऑनलाइन भुइयां पोर्टल पर भी दर्ज की गयी।
कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इसे शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही, राजस्व रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितता मानते हुए संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जानकारी के अनुसार जांच में पाया गया कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966, का स्पष्ट उल्लंघन है।निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय पसान तहसील कार्यालय तय किया गया है। नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
21 अप्रैल / मंथन मित्तल



