Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) धंसा ग्रामीण सडक का कुछ हिस्सा
    कोरबा

    (कोरबा) धंसा ग्रामीण सडक का कुछ हिस्सा

    By Vinod Mittal09/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कोरबा सबडिवीजन अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्मित बारपाली से गिरारी जाने वाले मुख्य मार्ग पर बड़ा खतरा पैदा हो गया है। सडक का एक हिस्सा अंदर से पूरी तरह खोखला हो चुका है, जिससे बीच सडक पर बड़ा होल (गड्ढेनुमा धंसाव) बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सडक किसी भी समय पूरी तरह धंस सकती है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
    यह मार्ग क्षेत्र के कई ग्रामो को जोडने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन इस सडक़ से हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर और दैनिक आवागमन करने वाले लोग भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में सडक की वर्तमान स्थिति लोगों की चिंता का कारण बन गई है। जानकारों का मानना है कि लगातार बारिश के कारण सडक के नीचे की मिट्टी और आधार परत (सबग्रेड) कमजोर हो गई है, जिससे सडक अंदर से खोखली होकर धंसने लगी है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो सडक का बड़ा हिस्सा अचानक बैठ सकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय यह खतरा और भी बढ़ जाता है। अंधेरे में वाहन चालकों को सडक़ के धंसे हुए हिस्से का अंदाजा नहीं लग पाता। यदि किसी भारी वाहन का दबाव इस स्थान पर पड़ा तो सडक़ का बड़ा हिस्सा धंस सकता है, जिससे गंभीर दुर्घटना होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि प्रभावित स्थान का तत्काल निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाए।
    जब तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक वहां बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं ताकि वाहन चालक सतर्क रह सकें और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय रहते यदि इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। फिलहाल सडक़ पर बना यह धंसाव लोगों के लिए चिंता और खतरे का कारण बना हुआ है।

    15 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वायु प्रदूषण की जद में जिला
    Next Article (कोरबा) सूने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकद ले गए चोर

    Related Posts

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    09/15/2026

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    09/15/2026

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    09/15/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/15/2026

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    * इनपुट मिलते ही सीएसईबी पुलिस ने दबोचा कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस ने इनपुट के…

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    (कोरबा) सूने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकद ले गए चोर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.