Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) वायु प्रदूषण की जद में जिला
    कोरबा

    (कोरबा) वायु प्रदूषण की जद में जिला

    By Vinod Mittal09/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मुक्त होने के लिए छटपटा रही बड़ी आबादी
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा और दीपका क्षेत्र में प्रमुख कोयला खदानें संचालित हैं। इन परियोजनाओं से प्रतिवर्ष 150 मिलियन टन से अधिक कोयले का उत्पादन हो रहा है। बड़े पैमाने पर हो रहे कोयला उत्पादन के साथ ही खदानों के आसपास स्थित रिहायशी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लगातार दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है।
    खदानों से निकलने वाले कोयले को रेल और सडक मार्ग के माध्यम से घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाता है। इसके लिए एसईसीएल द्वारा परिवहन की व्यवस्था की गई है और आउटसोर्सिंग स्तर पर भी यह कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन तथा प्रबंधन की ओर से परिवहन के दौरान सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर खुले में परिवहन और कोयले से उडऩे वाली धूल की समस्या देखने को मिल रही है। हवा के संपर्क में आने से कोयले के महीन कण आसपास के वातावरण में फैल रहे हैं, जिससे रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। कोयला कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों की शिकायत है कि लंबे समय तक वायु प्रदूषण के संपर्क में रहने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि प्रदूषण के कारण होने वाली विभिन्न बीमारियों के उपचार पर उन्हें अपनी आय का बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ रहा है। हालांकि उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कुछ प्रावधान मौजूद हैं, लेकिन लगातार प्रदूषण के संपर्क में रहने से शारीरिक परेशानी के साथ मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।
    स्थानीय लोगों की मांग है कि कोयला परिवहन के दौरान प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। लोग चाहते हैं कि प्रशासन और ट्रेड यूनियन कम से कम कुछ तो हस्तक्षेप करें।

    15 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 25 सितंबर को भारत रचेगा इतिहास, करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गायेंगे पूर्ण वंदे मातरम
    Next Article (कोरबा) धंसा ग्रामीण सडक का कुछ हिस्सा

    Related Posts

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    09/15/2026

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    09/15/2026

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    09/15/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/15/2026

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    * इनपुट मिलते ही सीएसईबी पुलिस ने दबोचा कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस ने इनपुट के…

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    (कोरबा) सूने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकद ले गए चोर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.