* इनपुट मिलते ही सीएसईबी पुलिस ने दबोचा
कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस ने इनपुट के आधार पर सीएसईबी क्षेत्र में 10 लाख रुपये कीमत का कबाड़ लोड वाहन पकड़ा गया हैं। प्रभारी विरासत कुजूर ने 106 बीएनएस के तहत कार्यवाही करने की जानकारी दी।
कबाड़ के कारोबार पर सीएसईबी पुलिस की नजर अब और पैनी होती दिख रही है। इनपुट मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने कबाड़ से लदी एक गाड़ी को पकड़ लिया। पकड़े गए स्क्रैप की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गयी हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस को वाहन में संदिग्ध कबाड़ परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और जांच की। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में कबाड़ मिलने पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में कबाड़ कहां से आया और इसे कहां ले जाया जा रहा था। करीब 10 लाख रुपये के स्क्रैप की बात सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
पुलिस की कार्यवाही के बाद कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मच गई है। पुलिस ने वाहन जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। कबाड़ के स्रोत और उसके गंतव्य की जांच के बाद मामले में आगे क्या खुलासा होता है, इस पर नजर बनी हुई है।
15 सितंबर / मंथन मित्तल





