Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पी.जी. कॉलेज में बनेगा एथलेटिक रनिंग ट्रैक, लघु इनडोर स्टेडियम तथा इनडोर कबड्डी कोर्ट
    कोरबा

    (कोरबा) पी.जी. कॉलेज में बनेगा एथलेटिक रनिंग ट्रैक, लघु इनडोर स्टेडियम तथा इनडोर कबड्डी कोर्ट

    By Vinod Mittal02/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सर्वमंगला उद्यान को विकसित करने के दिए निर्देश
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शहर को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पी.जी. कॉलेज मैदान, इंदिरा स्टेडियम, यूपीएसी-पीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु प्रस्तावित नालंदा परिसर, तालाब का सौंदर्यीकरण, शहरवासियों के मनोरंजन हेतु मानिकपुर पोखरी का कायाकल्प, स्वच्छ पर्यावरण हेतु ऑक्सीजोन विकसित करने की दिशा में पहल करते हुए नगर निगम द्वारा संचालित विकास एवं अधोसंरचना संबंधी विभिन्न कार्यो का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों पर पहुंचकर प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने शहर स्थित शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु एथलेटिक रनिंग ट्रैक, लघु इनडोर स्टेडियम तथा इनडोर कबड्डी कोर्ट विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणुबाला शर्मा से चर्चा करते हुए कहा कि खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
    पोड़ी-बहार स्थित विकसित ऑक्सीजोन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने वहां उपलब्ध पाथ-वे एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एमओयू के अनुरूप सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा रख-रखाव की नियमित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिल सके।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने मानिकपुर स्थित पोखरी का निरीक्षण कर इसके समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने एसईसीएल कोरबा को विस्तृत कार्ययोजना एवं प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुड़ापार तालाब के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इसके समुचित विकास के लिए पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिसके माध्यम से तालाब क्षेत्र को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा सकता है।
    राताखार क्षेत्र में स्थित मटन मार्केट का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाजार को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक सुविधा विकसित करने हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं दोनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने सर्वमंगला मंदिर स्थित गार्डन का अवलोकन किया। उन्होंने गार्डन के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधाओं एवं हरित क्षेत्र के विस्तार हेतु समग्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने, इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य किया जाए। कलेक्टर श्री दुदावत ने टी.पी. नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए स्टेडियम परिसर एवं उससे संबंधित सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्टेडियम तथा राजीव गांधी ऑडिटोरियम के संपूर्ण नवीनीकरण (रेनोवेशन) के निर्देश दिए, ताकि इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके। इसके अतिरिक्त प्रस्तावित नालंदा परिसर स्थल का अवलोकन कर उसके सुनियोजित विकास पर चर्चा की गई।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने स्टेडियम परिसर में हॉकी स्टेडियम एवं इनडोर स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य आधुनिक मानकों के अनुरूप, दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए एवं उच्च गुणवत्ता के साथ किए जाएं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    26 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सदन में भिड़े पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
    Next Article (कोरबा) पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बारी उमराव के विद्यालयो में जलापूर्ति ठप्प-सोलर मोटर पंप लगभग महीने भर से खराब

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.