* कमला नेहरू महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता का उत्सव
* महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने किया ध्वजारोहण
* समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव एवं प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने किए पौधे रोपित
* छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गयी सांस्कृतिक कार्यक्रम
कोरबा (मंथन) ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमला नेहरू महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति और देश विकास की सबसे बड़ी पूंजी हमारे युवा हैं। उन्हें तराशकर देश के काबिल नागरिकों में विकसित करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
* विकसित राष्ट्र के लक्ष्य में युवाओं की ऊर्जा भारत के लिए अहम : प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कहा 15 अगस्त 2026 हम देश के आज़ादी के 79 वर्ष पूरे कर अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। उत्सव की आधिकारिक थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ और ‘विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति’ है। यह थीम देश के ऐतिहासिक राष्ट्रीय गीत ( वंदे मातरम् ) के 1505 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के साथ-साथ युवाओं की ऊर्जा और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर केंद्रित है।
* एक पेड़ मां के नाम के तहत परिसर में किया गया पौधरोपण
महाविद्यालय परिसर में सम्मानीय पदाधिकारियों, प्राचार्य एवं प्राध्यापकों के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम के तहत अपनी माँ के सम्मान में परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए एक नया पौधा लगाया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ आरसी पांडेय, सहसचिव उमेश लाम्बा एवं प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने पौधे रोपित किए।
17 अगस्त / मंथन मित्तल





