* नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई गहन चर्चा
कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) की महत्वपूर्ण प्रादेशिक बैठक कोरबा के घंटाघर स्थित सियान सदन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियों तथा आगामी 29 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन के प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा करते हुए धीरेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक तथा कोरबा के अतुल दास महंत को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं उमागोपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, रूपेंद्र देवांगन को प्रदेश महामंत्री, मोनी कठोत्रे को प्रदेश प्रभारी तथा गजेंद्रश्याम वर्मा को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, परंपरा, अस्मिता एवं सामाजिक हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में आगामी 29 अगस्त को होने वाले प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेशभर से छत्तीसगढ़िया संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
संगठन विस्तार के क्रम में कोरबा जिले में भी विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शहर महिला अध्यक्ष के रूप में सोनिया मिरी को नियुक्त किया गया। उरगा प्रभारी के रूप में सुदेश मांझी एवं साहिल भारद्वाज को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में संगठन के कानूनी मामलों को प्रभावी ढंग से देखने के लिए कोरबा जिला लीगल टीम का गठन भी किया गया। लीगल टीम में कई अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एक गैर राजनीतिक संगठन के रूप में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, भाषा, अस्मिता एवं छत्तीसगढ़वासियों के सामाजिक हितों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। संगठन के विस्तार के साथ प्रदेश एवं जिला स्तर पर दी गई नई जिम्मेदारियों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी, इस बैठक में सैकड़ों को संख्या में संगठन के सेनानी उपस्थित हुए थे।
14 अगस्त / मंथन मित्तल





