Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि
    कोरबा

    (कोरबा) बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि

    By Vinod Mittal05/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है।
    विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित नियमों के तहत आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
    विश्वविद्यालय द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 13 जून से 15 जून तक निर्धारित शुल्क के साथ कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 23 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी।
    प्रवेश परीक्षा के मॉडल उत्तर 29 जून को जारी किए जाएंगे, जिन पर अभ्यर्थी 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। परीक्षा परिणाम की अंतरिम सूची 10 जुलाई 2026 को संभावित रूप से जारी की जाएगी तथा इस पर दावा/आपत्ति 10 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक आमंत्रित की जाएगी। प्राप्त दावा/आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम प्राविण्यता सूची 21 जुलाई 2026 को संभावित रूप से प्रकाशित की जाएगी।
    विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने तथा समस्त जानकारी सही एवं स्पष्ट रूप से दर्ज करने की अपील की है। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र ही प्रवेश परीक्षा एवं काउंसलिंग पंजीयन हेतु मान्य होगा, इसलिए अभ्यर्थियों को पृथक से काउंसलिंग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रवेश प्रक्रिया, नियम एवं दिशा-निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pssou.ac.in पर उपलब्ध है। साथ ही जी.के. गढ़ेवाल सहायक कार्यक्रम समन्वयक मो.नं. 7489701037 व आर.के. सक्सेना समन्वयक सहायक मो.नं.7067043721 पर संपर्क किया जा सकता है। अध्ययन केंद्र शासकीय ई व्ही पी जी कॉलेज तहसील कार्यालय रोड में भी संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया संबंधी विस्तृत कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।

    26 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं-त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    Next Article (कोरबा) प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.