Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी रामसिंह अग्रवाल ने शहर के तीन प्रमुख संस्थानों में किया ध्वजारोहण
    कोरबा

    (कोरबा) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी रामसिंह अग्रवाल ने शहर के तीन प्रमुख संस्थानों में किया ध्वजारोहण

    By Vinod Mittal08/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी रामसिंह अग्रवाल ने शहर के तीन प्रमुख संस्थानों चैंबर ऑफ कॉमर्स, एमजीएम हॉस्पिटल, और होटल स्टेयोरा में क्रमानुसार गरिमापूर्ण ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र के नाम एक अत्यंत प्रेरणादायक संदेश भी दिया।
    भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा कोरबा के चेयरमेन एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामसिंह अग्रवाल ने चैंबर ऑफ कॉमर्स, एमजीएम हॉस्पिटल और होटल स्टेयोरा में ध्वजारोहण कर एकता का संदेश दिया।
    * डॉ. प्रिंस जैन, समाज वैज्ञानिक जफर अली सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिक रहे उपस्थित
    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा के वरिष्ठ समाजसेवी रामसिंह अग्रवाल द्वारा शहर के तीन प्रमुख संस्थानों में क्रमानुसार ध्वजारोहण किया गया।
    चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले ‘चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा भवन’ से हुई, जहाँ मुख्य अतिथि रामसिंह अग्रवाल ने तिरंगा फहराया और व्यापारिक जगत को बधाई दी।
    इसके पश्चात वे ‘एमजीएम हॉस्पिटल कोरबा’ पहुंचे और अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर चिकित्सा जगत से जुड़े पेशेवर और अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।
    अंतिम चरण में रामसिंह अग्रवाल टी.पी. नगर स्थित ‘होटल स्टेयोरा’ पहुंचे। यहाँ ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई एवं भोजन व मिष्ठान की विशेष व्यवस्था रही। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर प्रिंस जैन, समाज वैज्ञानिक जफर अली, होटल के डायरेक्टर मोहम्मद शफी, राजीव शर्मा, बंटी शर्मा, डी.के. तिवारी, महेंद्र सिंह एवं राजू ठाकुर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    समारोहों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की “आज़ादी सिर्फ एक दिन का जश्न नहीं, बल्कि समानता, इंसाफ़ और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संकल्प है। संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय और देश की अखंडता को बनाए रखना ही शहीदों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।” भाषण के अंत में उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाईयाँ दीं।

    19 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) युवा तुर्क विकास रंजन महतो के जन्मदिवस पर युवाओं में उत्साह
    Next Article (कोरबा) कुसमुंडा क्षेत्र में लगातार बारिश से बरगद-पीपल के गिरे विशाल पेड़

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.