* 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में हासिल की सफलता
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले की नीलिमा दास ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने 5वीं वेटरन्स स्पोर्ट्स एंड गेम्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ और कोरबा का नाम रोशन किया।
यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप 7 से 11 अक्टूबर तक तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में नीलिमा दास ने अपनी मेहनत, फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। नीलिमा की सफलता ने साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और नियमित अभ्यास से उम्र भी किसी के लक्ष्य की राह में बाधा नहीं बनती। उनकी उपलब्धि फिटनेस, खेल भावना और सक्रिय जीवनशैली का प्रेरणादायक संदेश देती है। उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों और कोरबा वासियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने पर नीलिमा दास को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ हैं।
30 अक्टूबर / मंथन मित्तल





