Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) देश की समृद्धि और गरिमा के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रत्येक नागरिक का निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन आवश्यक : अजय मिश्रा

    (कोरबा) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गीतेश यादव और युवराज यादव ने जीता कांस्य पदक

    (कोरबा) कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गीतेश यादव और युवराज यादव ने जीता कांस्य पदक
    कोरबा

    (कोरबा) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गीतेश यादव और युवराज यादव ने जीता कांस्य पदक

    By Vinod Mittal10/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link


    * हरियाणा को हराकर बढ़ाया जिले का मान
    * कोरबा रेलवे स्टेशन पर ढोल-ताशों और पुष्पहारों के साथ हुआ भव्य स्वागत
    कोरबा (मंथन) राष्ट्रीय खेल मंच पर कोरबा के युवा तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित 46वीं आर्चरी रिकर्व जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के टीम इवेंट में कोरबा तीरंदाजी अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों गीतेश यादव एवं युवराज यादव ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की टीम को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से कोरबा सहित पूरे यादव समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, कोरबा के जिलाध्यक्ष रिखीराम यादव, सुशीला यादव, उमेद यादव, किशन यादव, तोखराम यादव, चालक महासंघ के जिलाध्यक्ष नीलकंठ यादव, कौशिल्या यादव, सर्व यादव समाज कोरबा के जिलाध्यक्ष चन्द्रमणि यादव, राजू यादव, पीला दाऊ यादव, पवन यादव एवं भूपेन्द्र यादव सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को कोरबा जिले और समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
    * संघर्ष, अनुशासन और प्रशिक्षण का मिला परिणाम
    प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले गीतेश यादव, पिता धन्नू यादव एवं माता देवकुमारी यादव तथा युवराज यादव, पिता संतोष यादव एवं माता गीता यादव ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके परिवार का सहयोग, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है।
    * यादव समाज के लिए गर्व और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा
    गीतेश यादव और युवराज यादव की उपलब्धि केवल दो खिलाड़ियों की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि कोरबा की खेल प्रतिभा, उनके परिवारों के समर्पण और समाज के युवाओं की क्षमता का भी प्रतीक है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर दोनों ने यह संदेश दिया है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन के बल पर छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
    छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, कोरबा सहित उपस्थित समाजजनों और नागरिकों ने दोनों खिलाड़ियों, उनके माता-पिता तथा प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि गीतेश यादव और युवराज यादव भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश, प्रदेश और कोरबा जिले का नाम रोशन करेंगे।

    30 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) देश की समृद्धि और गरिमा के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रत्येक नागरिक का निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन आवश्यक : अजय मिश्रा

    Related Posts

    (कोरबा) देश की समृद्धि और गरिमा के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रत्येक नागरिक का निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन आवश्यक : अजय मिश्रा

    10/29/2026

    (कोरबा) ट्रैलर की चपेट में आकर डिलीवरी बॉय हुआ घायल

    10/29/2026

    (कोरबा) नीलिमा दास ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

    10/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/29/2026

    (कोरबा) देश की समृद्धि और गरिमा के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रत्येक नागरिक का निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन आवश्यक : अजय मिश्रा

    कोरबा (मंथन) एनटीपीसी-कोरबा प्रबंधन के सहयोग से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत कमला नेहरू महाविद्यालय…

    (कोरबा) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गीतेश यादव और युवराज यादव ने जीता कांस्य पदक

    (कोरबा) कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ

    (कोरबा) ट्रैलर की चपेट में आकर डिलीवरी बॉय हुआ घायल

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.