Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एनसीएल के नए सीएमडी पद के लिए अनुशंसित
    कोरबा

    (कोरबा) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एनसीएल के नए सीएमडी पद के लिए अनुशंसित

    By Vinod Mittal07/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (तकनीकी-ऑपरेशंस) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद के लिए अनुशंसित किया है। उनके चयन की घोषणा के बाद एसईसीएल परिवार में हर्ष का माहौल है।
    उन्हें कोयला एवं लिग्नाइट खनन क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। उन्होंने फरवरी 2024 में एसईसीएल में निदेशक (तकनीकी-परियोजना एवं योजना) के रूप में कार्यभार संभाला था। इसके बाद 1 जनवरी 2025 से वे निदेशक (तकनीकी-ऑपरेशंस) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
    एसईसीएल में आने से पहले वे एनएलसी इंडिया लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक (कोल कोऑर्डिनेशन) एवं तलाबीरा-2 एवं 3 ओपनकास्ट परियोजना के परियोजना प्रमुख रहे। इससे पूर्व उन्होंने एनएलसी इंडिया में कई महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने द सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड में लगभग 18 वर्षों तक अत्यधिक यंत्रीकृत भूमिगत एवं खुली खदानों के संचालन का अनुभव प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने इंडोनेशिया की 50 लाख टन वार्षिक क्षमता वाली कोयला खदान का पांच वर्षों तक सफल नेतृत्व भी किया।
    श्री जयकुमार ने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गिंडी (अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई) से खनन अभियांत्रिकी में स्नातक किया है। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय, हैदराबाद से पर्यावरण अभियांत्रिकी एवं प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा अलगप्पा विश्वविद्यालय, तमिलनाडु से मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए की उपाधि प्राप्त की है। वे डीजीएमएस द्वारा प्रदत्त प्रथम श्रेणी खान प्रबंधक दक्षता प्रमाणपत्र के धारक होने के साथ ही इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के फेलो भी हैं।
    खनन संचालन के अलावा उन्होंने खान सुरक्षा, कौशल विकास और रणनीतिक नीतिगत पहलों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे स्किल काउंसिल फॉर माइनिंग सेक्टर के बोर्ड सदस्य रह चुके हैं, तमिलनाडु माइन्स सेफ्टी एसोसिएशन में विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुके हैं तथा कोयला मंत्रालय की संकट प्रबंधन योजना के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    08 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की पहल पर 10 विभिन्न विकास कार्यों हेतु सीएसआर मद से 2.27 करोड़ की मिली स्वीकृति
    Next Article (कोरबा) स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने की 2 करोड़ 27 लाख के आयुर्वेद उत्पाद की आपूर्ति

    Related Posts

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    08/06/2026

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    08/06/2026

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    08/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/06/2026

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    कोरबा (मंथन) एनटीपीसी-कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल अंतर्गत आयोजित जूनियर बालक अंतर जिला…

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    (कोरबा) सर्वमंगला गार्डन में घुस पलटा कोयला लोड ट्रैलर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.