* बच्चों ने लिया उनके वृक्ष बनने तक देखभाल का संकल्प
कोरबा (मंथन) केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईको क्लब के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम 3.0 एवं वनमहोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में पौधे रोपित किए गए।
विद्यार्थियों ने अपने माता/पिता के साथ विभिन्न तरह के पौधे लगाए तथा एक पेड़ मां के नाम के तहत उन पौधों को अपनी माताओं को समर्पित किया। पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य सुमित कुमार चौधरी ने सभी पालकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के शिक्षकों एम.एम. देवांगन, श्रीमती एम.पी. मिंज, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा एवं परवेज़ रजा खान ने भी अपना योगदान दिया।
08 जुलाई / मंथन मित्तल



