Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मामूली विवाद बदला खूनी संघर्ष में-क्षेत्र में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
    कोरबा

    (कोरबा) मामूली विवाद बदला खूनी संघर्ष में-क्षेत्र में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    By Vinod Mittal06/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन ) जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रामसागर पारा में देर शाम पड़ोसियों के बीच हुआ मामूली विवाद एक खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प में एक युवक पर जानलेवा हमला अंतर्गत उसकी मृत्यु हो गई। युवक की मृत्यु पश्चात पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
    जानकारी के अनुसार रामसागर पारा क्षेत्र में रहने वाले पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और मारपीट शुरू हो गई। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
    युवक के मृत्यु की खबर फैलते ही मृतक के परिजनों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश भड़क उठा। माहौल को बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। स्थिति को काबू में करने और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए घटना स्थल पर तीन थानों की पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में इलाके में लगातार फ्लैग मार्च और गश्त की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने अपील की है।
    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल संदिग्धों और कथित आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं और कुछ लोगों से पूछताछ जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

    22 जून /मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राखड़ बांध फूटने के मामले में ठहराया गया सीएसपीजीसीएल को दोषी-पर्यावरण मंडल ने लगाया ₹27.60 लाख का जुर्माना
    Next Article (कोरबा) आस्था स्थल श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    08/06/2026

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    08/06/2026

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    08/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/06/2026

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    कोरबा (मंथन) एनटीपीसी-कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल अंतर्गत आयोजित जूनियर बालक अंतर जिला…

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    (कोरबा) सर्वमंगला गार्डन में घुस पलटा कोयला लोड ट्रैलर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.