Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) गुरु रविदास जयंती के अवसर पर गूंजा समरसता का संदेश
    कोरबा

    (कोरबा) गुरु रविदास जयंती के अवसर पर गूंजा समरसता का संदेश

    By Vinod Mittal08/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण
    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, टी.पी. नगर, कोरबा में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    उक्त कार्यक्रम रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
    अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में समाज के प्रबुद्धजनों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि गुरु रविदास ने सिखाया हैं कि पवित्र मन में ही ईश्वर का वास होता हैं। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि “मन चंगा तो कटौती में गंगा”। उन्होंने उनके जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि संत गुरु रविदास का जन्म वाराणसी के समीप स्थित सीरगोवर्धनपुर ग्राम में हुआ था। वे अपने जीवन-यापन के लिए मोची का कार्य करते थे। एक बार उनके समाज के लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। गुरु रविदास ने उनसे कहा कि वे स्वयं गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकते। उन्होंने अपने पास रखे कुछ रुपये समाज के लोगों को देते हुए कहा कि गंगा स्नान के दौरान मेरी ओर से यह रुपये मां गंगा को अर्पित कर देना। जब लोग गंगा तट पर पहुंचे और गुरु रविदास द्वारा दिए गए रुपये मां गंगा में अर्पित किए, तब मान्यता के अनुसार मां गंगा स्वयं प्रकट हुईं और गुरु रविदास के प्रेम एवं श्रद्धा को स्वीकार किया। इस प्रसंग के माध्यम से गुरु रविदास ने संदेश दिया कि यदि मन पवित्र और श्रद्धा से भरा हो, तो ईश्वर की प्राप्ति के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होती। सच्ची भक्ति और निर्मल मन में ही ईश्वर का वास होता है।
    रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयायी समाज के सभी वर्गों से थे। गुरु रविदास ने हमेशा सभी लोगों को समान दृष्टि से देखा और समाज में ऊंच-नीच एवं भेदभाव के विरुद्ध समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास की शिक्षाओं से प्रभावित होकर समाज के अनेक राजा-महाराजा भी उनके अनुयायी बने और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मानवता, समानता तथा सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
    छ.ग. हाथकरधा संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन ने संत रविदास के जीवन, उनके सामाजिक चिंतन और समरस समाज की स्थापना के लिए दिए गए संदेश को स्मरण करते हुए कहा कि संत रविदास ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, सद्भाव, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज में सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणास्रोत हैं।
    कार्यक्रम के दौरान जिले से 24 मंडलों में सम्मान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कलश वितरण भी किया गया। वितरण कलश को सभी मण्डल के मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
    कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पवन गर्ग, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, संतोषी दीवान, योगेश जैन, रुक्मणी नायर, नवीन अरोड़ा, अजय कंवर, नवीन मार्कंडेय, कमला बरेठ, अर्जुन गुप्ता, डॉ. विजय राठौर, राजेश लहरे, प्रीति स्वर्णकार, संजय राठौर, संजीव शर्मा, प्रदीप सिंह व अविनाश दुबे सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संत रविदास की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, सद्भाव और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देने वाला गरिमामय आयोजन रहा।

    22 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दिवंगत पत्रकार संजय देवांगन के परिजनों से मिल पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उन्हें बंधाया ढांढस-सौंपी 25 हजार रुपये की सहायता राशि
    Next Article (कोरबा) दादी डॉ. प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति दिवस पर 23 अगस्त को रक्तदान शिविर आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.