कोरबा (मंथन) नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हो चुकी है। विद्यालयो का संचालन शुरू हो चुका हैं। दूसरी ओर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंडीकछार में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिसे लेकर एनएसयूआई ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर ने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है।
जानकारी के अनुसार ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत अंडीकछार के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में विगत दो वर्षों से अंग्रेजी और संस्कृत के शिक्षक नहीं है। दोनों विषयों के शिक्षक नहीं होने से छात्रों को पढ़ाई से वंचित होना पड़ रहा है। जिससे आने वाले दिनों में छात्रों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विद्यालय में दोनों विषयोंं के शिक्षकों की भर्ती करने हेतु मांग की गयी है।
25 जुलाई / मंथन मित्तल



