Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार सहिंता का पालन सुनिश्चित कराने एमसीसी समिति गठित
    कोरबा

    (कोरबा) नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार सहिंता का पालन सुनिश्चित कराने एमसीसी समिति गठित

    By Vinod Mittal05/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * विभिन्न अधिकारियों को समिति के अध्यक्ष व सदस्य के रूप में सौंपी गई जिम्मेदारी
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के लिए कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही जिले के संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण सहिंता प्रभावशील हो चुकी है। नगरीय निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के संदर्भ में प्रत्याशी, राजनैतिक दल, शासकीय अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 08 मई 2026 को जारी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा द्वारा विभिन्न अधिकारियों को उनके क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु मॉडल कोड आफ कंडक्ट (एमसीसी) समिति का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र हेतु गठित मॉडल कोड आफ कंडक्ट (एमसीसी) समिति में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है। साथ ही सदस्य के रूप में संबंधित क्षेत्र के कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी सदस्य और मुख्य नगर पालिका परिषद दीपका संयोजक होंगे।
    इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतो के आम निर्वाचन के दौरान जनपद क्षेत्र कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली एवं पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में आदर्श आचार सहिंता के पालन कराने हेतु एमसीसी समिति का गठन कर सम्बंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संयोजक, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।उक्त समिति निर्वाचन घोषणा के उपरांत प्रति 03 दिन में आवश्यकता अनुसार बैठक कर क्षेत्र में आदर्श आचार सहिंता का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

    10 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी
    Next Article (कोरबा) जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    08/01/2026

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    08/01/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    08/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/01/2026

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    * 2 अगस्त को जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह * मेधावी छात्र-छात्राओं सहित…

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    (कोरबा) बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटे नाली स्लैब में धंसा मालवाहक वाहन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.