Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) टाइगर प्वाइंट की 200 फीट गहरी खाई में मिला युवक का शव-जांच जारी

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) “मेयर की पाती” 24 घंटे के अंदर करायेगी पानी, बिजली, सफाई से जुड़ी समस्याओं का निराकरण
    कोरबा

    (कोरबा) “मेयर की पाती” 24 घंटे के अंदर करायेगी पानी, बिजली, सफाई से जुड़ी समस्याओं का निराकरण

    By Vinod Mittal03/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * साकेत भवन में लगा नीले, पीले, हरे रंग के लेटर बाक्स
    * मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के लिये आमनागरिक डालेंगे अपने पत्र
    * पायेंगे समयसीमा में समाधान
    कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित परिसर में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने “मेयर की पाती” का शुभारंभ कराया। निगम द्वारा आमजनता को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न मूलभूत सुविधाओं में प्रमुख पानी, बिजली व साफ-सफाई आदि से जुड़ी समस्याओं पर आमजन द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर कार्यवाही व समस्याओं का समाधान अब 24 घंटे के अंदर निगम द्वारा अनिवार्य रूप से किया जायेगा और यदि किसी कारणवश निर्धारित समय पर निराकरण नहीं हो सका तो, उसका ठोस कारण भी प्रभारी अधिकारी बतायेगे।
    यह सब संभव होगा निगम की एक और जनकल्याणकारी पहल “मेयर की पाती” से। यह पाती लेटर बाक्स से निकलकर सीधे प्रभारी अधिकारी को जायेगी तथा संबंधित समस्या का समाधान करायेगी।महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के द्वारा कोरबा के विकास, नागरिक सुविधाओं की बेहतरी, शहर के सौदंर्यीकरण, व्यवस्थाओं में सुधार तथा आमजनता के हित में उठाये जा रहे कदमों की महत्वपूर्ण अगली कड़ी के रूप में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का 24 घंटे के अंदर समाधान किये जाने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उनके द्वारा “मेयर की पाती” की व्यवस्था शीघ्र ही की जाएगी, जिसके तहत पानी, बिजली व साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं के संबंध में प्राप्त आवेदनों का निराकरण व समस्याओं का समाधान 24 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से संबंधित प्रभारी अधिकारी द्वारा किया जायेगा। यह व्यवस्था संचालित होने के पश्चात इन महत्वपूर्ण मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समयसीमा में त्वरित समाधान लोगों को प्राप्त होगा।
    * साकेत में लगा नीले, पीले, हरे लेटर बाक्स
    “मेयर की पाती” व्यवस्था के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत के प्रवेशद्वार पर नीले, पीले व हरे तीन रंगों के लेटर बाक्स स्थापित किये गए हैं। जिसमें नीले रंग के लेटर बाक्स में पेयजल से जुड़ी समस्याओं, पीले रंग के बाक्स में स्ट्रीट लाईट विद्युत से जुड़ी समस्याओं तथा हरे रंग के लेटर बाक्स में साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं के आवेदन पत्र आमनागरिकों द्वारा डाले जा सकते हैं।
    * प्रभारी अधिकारी की होगी जवाबदेही
    इन लेटर बाक्स में आमजन द्वारा डाले गये शिकायत पत्रों को तत्काल निकालकर उन्हें कम्प्यूटर में दर्ज किया जायेगा तथा संबंधित प्रभारी अधिकारी के मोबाईल पर व्हाट्सअप के माध्यम से पत्रों को प्रेषित किया जायेगा, पत्र प्राप्त होते ही प्रभारी अधिकारी समस्या पर तत्काल संज्ञान लेंगे तथा आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न कराते हुये निर्धारित समयसीमा 24 घंटे के अंदर समस्या का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करायेंगे, यदि किसी कारणवश समस्या का समाधान निर्धारित समयसीमा में संभव नहीं हो पाता, तो इसका ठोस कारणों से प्रभारी अधिकारी निगम आयुक्त को अवगत कराते हुये अपना प्रतिवेदन देंगे तथा यह बतायेंगे कि समस्या का समाधान कब तक संभव हो सकेगा।
    इस अवसर पर पूर्व सभापति रामनारायण सोनी, एमआईसी सदस्य अजय गोंड़, पार्षद पंकज देवांगन, अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता राहुला मिश्रा, रितेश सिंह, प्र.संपदा अधिकारी सचिन तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक सचीनद्र थाईवत, गिरवर विश्वकर्मा आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    14 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य
    Next Article (कोरबा) महतारी वंदन योजना से शुरू किया अपना व्यवसाय

    Related Posts

    (कोरबा) टाइगर प्वाइंट की 200 फीट गहरी खाई में मिला युवक का शव-जांच जारी

    06/04/2026

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    06/04/2026

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    06/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/04/2026

    (कोरबा) टाइगर प्वाइंट की 200 फीट गहरी खाई में मिला युवक का शव-जांच जारी

    कोरबा ( मंथन ) कोरबा जिलान्तर्गत बालको-लेमरू मुख्य मार्ग स्थित टाइगर प्वाइंट क्षेत्र में एक…

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.