Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल पदयात्रा

    (कोरबा) पुराना मकान ढहाते समय दीवार से गिरा मजदूर-मृत

    (कोरबा) नहर में बहे युवक का चौथे दिन मिला शव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) किसानों को समर्थन मूल्य की अंतर राशि का किया गया एकमुश्त भुगतान
    कोरबा

    (कोरबा) किसानों को समर्थन मूल्य की अंतर राशि का किया गया एकमुश्त भुगतान

    By Vinod Mittal02/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कोरबा जिले के 43,681 किसानों के खातों में 200.81 करोड़ रुपये अंतरित
    * विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं अनुदान का किया गया वितरण
    कोरबा (मंथन) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान होली पर्व से पूर्व उनके बैंक खातों में अंतरित किया गया। राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रहंगी में किया गया, जहां मुख्यमंत्री श्री साय ने योजना अंतर्गत प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया तथा कृषकों से संवाद भी किया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कोरबा जिले के हरदीमहुवा, ग्राम देवपहरी निवासी कृषक सुखन साय कोरवा से संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कृषक से खेती की भूमि, उत्पादन एवं आदान सहायता राशि के उपयोग के संबंध में चर्चा की। कृषक श्री कोरवा ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने आवास निर्माण कार्य में करेंगे।
    * जिला स्तरीय समारोह सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित
    कोरबा जिले में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सीएसईबी फुटबॉल मैदान में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम सह कोरबा नगर विधायक मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।
    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली का पावन पर्व रंग, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, और इस अवसर पर किसानों के खातों में अंतर राशि का अंतरण वास्तव में उनके लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। एक ओर जहां पूरा प्रदेश होली के उत्साह में सराबोर है, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा किए गए वचन-पूर्ति ने किसानों के परिश्रम को सम्मान देते हुए उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने “मोदी की गारंटी” के अंतर्गत किसानों का धान सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर खरीदने का जो संकल्प लिया था, उसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों के समग्र विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदा या फसल क्षति की स्थिति में उन्हें सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण, भूमिहीन किसानों के सशक्तिकरण के लिए भी विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, जिनसे किसानों की आय में वृद्धि और आत्म निर्भरता सुनिश्चित हो रही है।
    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि कोरबा जिले के कुल 43 हजार 681 किसानों के खातों में आज 200.81 करोड़ रुपये की अंतर राशि अंतरित की जा रही है, जो जिले के कृषकों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि यह राशि किसानों के परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति, कृषि कार्यो में निवेश तथा सामाजिक-आर्थिक उन्नति में सहायक सिद्ध होगी। अंत में उन्होंने सभी कृषकों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए इस ऐतिहासिक पहल पर बधाई प्रेषित की। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत यह दिन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए खुशहाली का प्रतीक है। किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णय उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में आदान सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पश्चात अंतर राशि का भुगतान आज किसानों के खातों में पहुंच रहा है। उन्होंने उपस्थित किसानों का स्वागत करते हुए सभी को आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
    * विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता का वितरण
    कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने स्टालों का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की जिनमें बीज निगम, सीएसपीडीसीएल, स्व-सहायता समूह, कोसा विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुधन विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग एवं किसान पंजीयन से संबंधित स्टॉल शामिल थे।
    इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को विद्युत पम्प, सहकारिता विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को केसीसी ऋण, मत्स्य विभाग द्वारा 8 हितग्राहियों को महाजाल 2 आइस बॉक्स 2 एवं 4 ग्रोथ प्रमोटर, रेशम विभाग द्वारा 8 हितग्राहियों को कोसाफल राशि के चेक, उद्यान विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को अनुदान राशि एवं प्रमाण पत्र तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को डेमो चेक प्रदान कर लाभान्वित किया गया। सभी हितग्राहियों को यह सामग्री एवं प्रमाण पत्र कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के करकमलों से प्रदान किए गए।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, नरेंद्र देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, प्रफुल्ल तिवारी, कृषि स्थाई समिति की सभापति श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत, श्रीमती रेणुका राठिया सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

    28 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने शिवाजी नगर और एम.पी. नगर कॉलोनी को दी 14.42 करोड़ के अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन की सौगात
    Next Article (कोरबा) नाली में कचरा डालने पर होटल संचालक पर 5 हजार का लगा अर्थदंड

    Related Posts

    (कोरबा) कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल पदयात्रा

    10/30/2026

    (कोरबा) पुराना मकान ढहाते समय दीवार से गिरा मजदूर-मृत

    10/30/2026

    (कोरबा) नहर में बहे युवक का चौथे दिन मिला शव

    10/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/30/2026

    (कोरबा) कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल पदयात्रा

    * पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब * 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) पुराना मकान ढहाते समय दीवार से गिरा मजदूर-मृत

    (कोरबा) नहर में बहे युवक का चौथे दिन मिला शव

    (कोरबा) एसईसीएल दीपका में मिनी सीएचपी टीम की अनूठी पहल

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.