Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ज्येष्ठ पूर्णिमा पर महास्नान के बाद ‘अनसर’ में गए भगवान जगन्नाथ
    कोरबा

    (कोरबा) ज्येष्ठ पूर्णिमा पर महास्नान के बाद ‘अनसर’ में गए भगवान जगन्नाथ

    By Vinod Mittal06/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अंतर्गत गोकुल नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर पारंपरिक देव स्नान पूर्णिमा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई।
    इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा एवं सुदर्शन का 108 कलशों के पवित्र जल से महास्नान कराया गया। महास्नान के उपरांत मान्यता के अनुसार भगवान ‘अनसर’ (अस्वस्थ) हो गए हैं। अब अगले पखवाड़े तक उनका आयुर्वेदिक औषधियों से उपचार किया जाएगा। इस अवधि में भगवान के प्रत्यक्ष दर्शन एवं नियमित पूजा-अर्चना स्थगित रहेगी।
    महास्नान में उपयोग किए गए जल में 22 प्रकार की जड़ी-बूटियां एवं औषधियां मिश्रित की गईं, जिन्हें धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान के उपचार का हिस्सा माना जाता है। पुरी की परंपरा के अनुरूप कोरबा के इस मंदिर सहित अन्य जगन्नाथ मंदिरों में भी यह विशेष अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुआ।
    मंदिर समिति के अनुसार रथयात्रा महोत्सव का प्रथम अनुष्ठान देव स्नान पूर्णिमा से प्रारंभ हो चुका है। भगवान आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को अपने भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ भक्तों को दर्शन देंगे और 16 जुलाई को गोकुल नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।
    रथयात्रा के दौरान महाप्रभु नौ दिनों तक गुंडिचा मंडप में विराजमान रहेंगे। इसके बाद 20 जुलाई को हेरा पंचमी, 23 जुलाई को नवमी संध्या दर्शन, 24 जुलाई को बहुड़ा यात्रा, 25 जुलाई को हरिशयन एकादशी पर स्वर्ण वेश दर्शन, 26 जुलाई को अधरपणा तथा 27 जुलाई को नीलाद्री विजय के साथ भगवान का पुनः मंदिर प्रवेश होगा।
    महास्नान महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने पूरे श्रद्धा-भाव से धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और रथयात्रा महोत्सव की सफलता की कामना की।

    30 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोतवाली में तोड़फोड़ के साथ रोजनामचा फाड़ने की कोशिश का आरोप-गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा-एक कथित आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.