Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) फ्यूल की कमी के कारण एंबुलेंस सेवा प्रभावित होने आरोप लगा लिखा पत्र
    कोरबा

    (कोरबा) फ्यूल की कमी के कारण एंबुलेंस सेवा प्रभावित होने आरोप लगा लिखा पत्र

    By Vinod Mittal05/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बढ़ा रिस्पॉन्स टाइम
    * ‘कैम्प’ ने कलेक्टरों को निर्देश जारी करने की मांग
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ में डीजल-पेट्रोल की कमी का आरोप लगा उसके कारण 102 महतारी एक्सप्रेस और 1099 मुक्तांजली एंबुलेंस सेवा के संचालन में गंभीर बाधा आने की बात कही जा रही हैं। जानकारी के अनुसार इस संबंध में ‘कम्युनिटी एक्शन थ्रू मोटिवेशन प्रोग्राम कैम्प’ ने स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय को पत्र लिखकर सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी करने मांग की है।
    स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय, नवा रायपुर को लिखे पत्र में ‘कैम्प’ ने बताया कि उनकी फर्म प्रदेश में 102 महतारी एक्सप्रेस और मुक्तांजली एंबुलेंस (1099) नि:शुल्क वाहन सेवा का संचालन करती है। वर्तमान में बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोरिया जैसे जिलों में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित होने से ईंधन की गंभीर किल्लत बनी हुई है। कई ईंधन पंप संचालक सीमित मात्रा में ही डीजल दे रहे हैं, या उपलब्धता नहीं होने के कारण वाहनों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। कोरबा में भी महतारी एक्सप्रेस और मुक्तांजलि वाहन के संबंध में कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टर को पत्र लिखा है ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।
    * 102 और 1099 सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जीवनरेखा
    पत्र में यह भी कहा गया है कि 102 सेवा गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं को समय पर अस्पताल पहुंचाती है, जबकि 1099 मुक्तांजली सेवा मृत व्यक्तियों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक घर तक पहुंचाती है। ये दोनों सेवाएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अत्यंत संवेदनशील हैं।
    * ईंधन संकट से एंबुलेंस सेवा प्रभावित, बढ़ा रिस्पॉन्स टाइम
    ईंधन की कमी से एंबुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे मरीजों और आम नागरिकों को समय पर सेवा नहीं मिल पा रही है। छत्तीसगढ़ के कई पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने के कारण लोगों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    17 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) लहराती रस्सी फंसी गले में-व्यवसायी घायल
    Next Article (कोरबा) सरजू प्रसाद जायसवाल का निधन

    Related Posts

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    09/23/2026

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    09/23/2026

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    09/23/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/23/2026

    (कोरबा) गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

    * डीजे बंद कराने/ध्वनि कम करने की समझाइश के दौरान पुलिसकर्मी से गाली-गलौज करने का…

    (कोरबा) सिर कुचली महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

    (कोरबा) महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) जमीन बंटवारे पर हुआ खूनी विवाद

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.