कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के पाली हाईस्कूल में पदस्थ प्राचार्य पर अपने ही व्याख्याता के साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाया गया है। मारपीट से आहत व्याख्याता ने घटना की लिखित शिकायत थाने में दी है, तो पीडि़त की वृद्धा मां प्राचार्य को हटाए जाने की मांग लेकर विद्यालय मुख्य गेट में धरने पर बैठ गई है।
व्याख्याता ने प्राचार्य के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है, किन्तु घटनाक्रम से वे सदमे में है। उधर घटना को लेकर व्याख्याता की 65 वर्षीय वृद्धा मां श्रीमती सकुंतला पांडेय हाईस्कूल मुख्य गेट पर धरने में बैठ गई है। उनकी मांग है कि प्राचार्य को पाली हाईस्कूल से अविलंब हटाया जाए, जब तक उन्हें न्याय नही मिल जाता वे रोजाना विद्यालय समयावधि तक धरने पर बैठेगी।
पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि संबंधित विद्यालय में 25 कर्मचारी कार्यरत है। इस मसले को लेकर पुलिस की टीम ने वहां जाकर जानकारी हासिल की। किसी ने भी ऐसे किसी घटनाक्रम के बारे में कोई भी तथ्य साझा नहीं किए। ऐसे में पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने का सवाल पैदा नहीं होता।
28 अप्रैल / मंथन मित्तल



