Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

    (कोरबा) सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रथम चरण में थोक एवं चिल्हर औषधि विक्रेताओं की की गई व्यापक जांच

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ स्मृतिशेष पत्रकारों की स्मृति में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ स्मृतिशेष पत्रकारों की स्मृति में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    By Vinod Mittal04/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * शहरवासियों ने निभाई सहभागिता
    कोरबा (मंथन) सेवा ही परमो धर्म के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए कोरबा प्रेस क्लब द्वारा तिलक भवन, टी.पी. नगर में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री विजय सिंह और स्वर्गीय श्री रमेश पासवान की पावन स्मृति में किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेन्द्र तिवारी, चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, महिला नेत्री अंजना सिंह, दीपक सिंह, एमजेएम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रिंस जैन, स्व. श्री विजय सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती मीना सिंह, उनके पुत्र सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी अनिल सिंह, सुनील सिंह, स्व. श्री रमेश पासवान के छोटे भाई रामप्रसाद पासवान व उनके पुत्र अनुप पासवान सम्मिलित हुए।
    सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामसिंह अग्रवाल ने कोरबा प्रेस क्लब के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों की स्मृति में इस तरह का सेवा कार्य समाज के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही स्व. श्री विजय सिंह व स्व. श्री रमेश पासवान के पुराने दिनों के कार्यो को याद किया। इसी तरह सीएमएचओ डॉ. केसरी ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब कई वर्षो से जन सरोकार के तहत रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करता आ रहा है। ऐसे आयोजन होना चाहिए इससे सीधे जनता को लाभ मिलता है। निश्चित तौर पर कोरबा प्रेस क्लब बधाई का पात्र है।
    शिविर में स्व. श्री बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं। जिसमें मुख्य रूप से डॉ. नितिन तोषनीवाल, डॉ. प्रितेश मसीह, डॉ. लिजो टी. जॉन और डॉ. ईशान शामिल थे। इन चिकित्सकों द्वारा बड़ी संख्या में आए लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसी तरह स्व. श्री बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय के ब्लड बैंक से प्रदर्शक डॉ. राजेश कुमार, सीनियर लैब टेक्नीशियन संतोष सिंह, सीनियर लैब टेक्नीशियन कुमारी उमा कर्ष, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कश्यप, स्वच्छक सूरज सिदार ने ड्यूटी पर उपस्थित रहकर ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपादित किया।
    इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रेस क्लब के समस्त सदस्यों और उनके परिजनों ने भी इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिससे आयोजन एक पारिवारिक और सामाजिक उत्सव के रूप में नजर आया। सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए इस शिविर में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक मनोज शर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल और सचिव नागेंद्र श्रीवास, कोषाध्यक्ष ई. जयंत, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शाह सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस सफल आयोजन के लिए जिले के सभी चिकित्सको, रेडक्रॉस सोसायटी की टीम, प्रेस क्लब के साथियों और समस्त नगरवासियों का आभार व्यक्त किया है।

    28 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सजग कोरबा-सतर्क कोरबा अभियान अंतर्गत साइबर अपराधों पर नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान किया गया तेज
    Next Article (कोरबा) प्राचार्य पर पीटने का आरोप व्याख्याता की मां बैठी धरने पर

    Related Posts

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

    04/29/2026

    (कोरबा) सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रथम चरण में थोक एवं चिल्हर औषधि विक्रेताओं की की गई व्यापक जांच

    04/29/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    04/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202666 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202646 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/29/2026

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

    * कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं कोरबा (मंथन) माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा…

    (कोरबा) सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रथम चरण में थोक एवं चिल्हर औषधि विक्रेताओं की की गई व्यापक जांच

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    (कोरबा) कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.