कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के प्रतिष्ठित लब्धख्याति नागरिक स्व. उर्मिल सिंह लांबा के छोटे पुत्र गुरमीत सिंह लांबा (पिंटू) का 51 वर्ष की आयु में प्रातः 10:15 बजे हृदयघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजन, रिश्तेदार, मित्र सहित अंचल में शोक की लहर दौड़ गई।
शांत, सहज, सरल, मृदभासी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी गुरमीत सिंह लांबा अपने पीछे पत्नी, पुत्र और पुत्री सहित भरापूरा परिवार रोता बिलखता
छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया की गुरमीत सिंह लांबा की अंतिम यात्रा 29 जुलाई को सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान से मोती सागर पारा स्थित मुक्तिधाम जाएगी।
29 जुलाई / मंथन मित्तल



