Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
    कोरबा

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    By Vinod Mittal07/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने नेशनल प्रतियोगिता में गोल्डन पंच लगाकर जिले का नाम रोशन कर दिया है। पंजाब में हुई केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी के खिलाड़ी देवेन्द्र कंवर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उसने पहली बार नेशनल खेला और यह गोल्डन पंच लगाया।
    कोरबा-पश्चिम बलगी निवासी देवेन्द्र के पिता रामायण सिंह कंवर पेशे से मजदूर हैं, जो मेहनत-मशक्कत कर कठिन हालातों में तीन बच्चों के परिवार की आजीविका चलाते हैं। दूसरी ओर यूट्यूब के वीडियो से तकनीकें सीख देवेन्द्र ने घर पर किए गए कड़े अभ्यास के जरिए नेशनल चैम्पियन का तमगा हासिल किया। मां द्रौपती कंवर ने बताया कि उनके पुत्र ने बहुत मेहनत की। उसका सपना आर्मी अफसर बनना है, जिसके लिए वह रोज सुबह 4 बजे उठकर लम्बी दौड़ लगाता है, फिर दिन के वक्त पढ़ाई और शाम को 2 से 3 घण्टे घर में ही अभ्यास करता है। समय-समय पर माता-पिता के साथ खेती में भी हाथ बंटाता है। एलपीयू यूनिवर्सिटी पंजाब में 22 से 25 जुलाई तक केविएस द्वारा विभिन्न इवेंट की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुक्केबाजी स्पर्धा के अंडर 17 आयु वर्ग में रायपुर रीजन का प्रतिनिधित्व करते हुए कोरबा के मुक्केबाज देवेन्द्र ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार, जिले और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया।
    स्पर्धा में रायपुर रीजन की टीम का नेतृत्व कर रहे केवि-2 एनटीपीसी कोरबा के खेल शिक्षक अश्मित कुमार ने बताया कि देवेन्द्र मेहनती, अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी है। उसकी निरंतर मेहनत, लगन और संघर्ष का ही परिणाम है कि उसने राष्ट्रीय स्तर पर यह स्वर्णिम सफलता हासिल की है। वह पढ़ाई में भी अच्छा है और 9वीं में उसने ए ग्रेड प्राप्त किया था। मां सुमेधा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उसकी बड़ी बहन प्रियंका एमएससी अंतिम व छोटा भाई नमन 8वीं का छात्र है।

    28 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    Related Posts

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.